नल जल योजना में मिल रही शिकायतों को लेकर अधिशाषी अभियंता ने किया गावों का दौरा,
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830


सोनभद्र नगवां ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरवार,नंदना ,गोटी बांध आदि गावों में नल जल योजना से जनता को पानी नही मिलने की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिशाषी अभियंता जसवंत सिंह यादव ने आज औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत को जाना और जो भी कमियां है उन्हे जल्द सही करने की कड़ी हिदायत दी ग्राम पंचायत गोटी बांध में ग्रामीणों ने कनेक्शन नही होने की शिकायत प्रमुख रूप से रही पानी की आपूर्ति लगभग 80 प्रतिशत घरों में पहुंच रहा है जिन घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है जल्द ही सुधार करने की बात कही गई है और जिन लोगों को कनेक्शन नही मिला है उन्हे जल्द ही प्रमुखता से कनेक्शन दिया जायेगा।
जिन गांवों में नल जल योजना में पानी आपूर्ति की शिकायत को लेकर एडीओ पंचायत नगवां और अधिशासी अभियंता ने आदिवासी गांव शिकारपुर में पहुंचकर समस्या को जाना और जल्द समाधान की बात कही
इस मामले को लेकर अधिशाषी अभियंता जसवंत सिंह यादव ने बताया कि जहां पानी नही मिलने की समस्या है उसे जल्द सुधारने केलिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और जहां किसी कारण से पाईप लाईन नहीं लग पाई है वहां ग्राम पंचायत टैंकर से पानी की आपूर्ति करेगा।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर गजेंद्र पांडेय, पंचायत सचिव सुजीत कुमार सिंह व्यास जी और ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे।
















Leave a Reply