Advertisement

बहराइच : मतदान के लिए समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं बूथ प्रबंधन समिति हेतु कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन ।

www.satyarath.com

• मतदान के लिए समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं बूथ प्रबंधन समिति हेतु कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन ।

satyarath.com संवाददाता पंकज कुमार शुक्ला बहराइच उत्तर प्रदेश 

बहराइच लोकसभा चुनाव में 13 मई को होने वाले मतदान के लिए समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं बूथ प्रबंधन समिति हेतु कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन मोदी अतिथि भवन में  किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव डॉ. ऐनुद्दीन ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश यासर शाह एवं विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार वर्मा रहे।

इस दौरान एकत्र  कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन अधिक से अधिक वोट डलवाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र की चर्चा की। कार्यक्रम में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहा है।आप लोग अधिक से अधिक मतदान करवाने की व्यवस्था करें।जिससे आगामी 4 जून को जब मतगणना हो तो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश गौतम को की लीड लेकर बलहा विधानसभा से खड़े हो। भाजपा पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान को बदलने वाले,आरक्षण को खत्म करने वालों की हार होगी तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी बढ़कर के मतदान करें वहीं नरेंद्र कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन क्या-क्या सावधानियां एवं बारीकियां बरतनी है।इस पर नजर रखने की सलाह दी।इस दौरान प्रत्याशी रमेश गौतम ने गठबंधन के सभी मौजूद कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर पुनः आग्रह करते हुए पार्टी को जिताने की अपील की तथा कार्यक्रम को पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध,जिला अध्यक्ष राम हर्ष यादव, लोकसभा प्रभारी जयंकर सिंह, जफरुल्लाह खान बंटी, अब्दुल मन्नान शहाबुद्दीन, जुग्गी लाल यादव, लक्ष्मी नारायण यादव आदि वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में काफी जोश भरा इस दौरान विश्राम यादव,कांग्रेस पार्टी के जिला मंत्री दिनेश सिंह,किशोरी लाल पासवान, इश्तियाक हाशमी आम आदमी पार्टी के प्रदीप सिंह,सतीश कुमार कुशवाहा, अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!