Advertisement

सोनभद्र – नल जल योजना को अधिकारी ही लगा रहे है पलीता,

नल जल योजना को अधिकारी ही लगा रहे है पलीता,

एक्सियन द्वारा प्रधान प्रधान प्रतिनिधियों पर एफआईआर करने की दे रहे हैं धमकी,

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र नगवां ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनबहुआर सिकरवार तथा गोटी बांध में नल जल योजना के अंतर्गत कई गावों कस्बा में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है जिसको लेकर ग्राम प्रधानों को जनता की नाराजगी झेलना पड़ रहा है जिसको लेकर प्रधानों ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया था जिसको लेकर एक्सियन महेंद्र सिंह ने आज ग्राम पंचायत बनबहुआर का दौरा किया जहां पर ग्रामीणों ने टोटी लगाने पानी नही मिलने आदि की सिकायत की तो एक्सियन महेंद्र सिंह ने प्रधान प्रतिनिधि को जनता को बरगलाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देने लगे और वहां से चले गए।
जहां सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए पैसा पानी की तरह बहाया इस योजना से लोगों में काफी उम्मीद थी की पानी के लिए इधर उधर नही भटकना होगा लेकिन अधिकारियों ने इस योजना को पलीता लगा रहे है। ग्राम पंचायत बनबहुआर के मझुई में मल्लाह बस्ती में तो अभी तक कोई कार्य ही नही हुआ है जहा करीब दस घर भीषण गर्मी में पेयजल के लिए भटक रहे है जब यह मामला एक्सियन महेंद्र सिंह को बताया गया तो उन्होंने मल्लाह बस्ती में पानी देने में असमर्थता व्यक्त करते हुए वहां से चले गए।
जिन गांवों में पानी नही पहुंच रहा है वहां प्रधान टैंकर से पानी की आपूर्ति करने के लिए परमिशन मांग रहे है तो दूसरी तरफ नल जल योजना के अधिकारी इसका विरोध कर रहे हैं की टैंकर चलाने की कोई जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि हर गांव में पानी की आपूर्ति हो रही है पर जमीनी हकीकत कुछ और है एक्सियन द्वारा एडीओ पंचायत नगवां को उन्ही गावों का दौरा कराया जा रहा है जहां पानी मिल रहा है जिसका ग्राम प्रधानों ने विरोध कर उन गांवों में जाने को कहा जा रहा है जहां पानी पहुंच ही नहीं रहा है।
जल निगम और ग्राम पंचायत के विवाद में पीस तो रही है गरीब जनता आदिवासी गांव सिकारपुर में तो हालत बहुत ही खराब है जहां सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया
इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति हेतु उचित कार्यवाही की मांग की है।प्रर्दशन करने वोलो में गोरख सुरेन्द्र लालब्रत कबूतरी देबी मुनिया आशा महदेवा जमुना आदि लोग उपस्थित थे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!