Advertisement

बीकानेर-“सेवा परमो धर्मः को चरितार्थ करने वाला ही महामानव” SDGH सेवा समिति ®फेसबुक ग्रुप,


बीकानेर-“सेवा परमो धर्मः को चरितार्थ करने वाला ही महामानव”आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा सिमित®फ़ेसबुक ग्रुप-
न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्री डूंगरगढ़
युग-युगांतर से प्रचलित वाणी सेवा परमो धर्म: को आत्मसात कर चरितार्थ करने वालों को ही भविष्य में महामानव की उपाधि मिलती है। राष्ट्र सेवा या माता-पिता संग मानव जाति या जीव-जंतुओं की सेवा हो सभी में धर्म की प्राप्ति के साथ-साथ लोगों को आत्म संतुष्टि के बीच जीवन भी सफल होता है।, किसी न किसी रूप में अपनी मातृभूमि, जन्मभूमि एवं कर्मभूमि की सेवा करना भी व्यक्ति का मानव धर्म है जो व्यक्ति अपने इस क‌र्त्तव्य के प्रति उदासीन होकर उनका दुराभाव करता है, वह मानव कहलाने के लायक नहीं। सभी प्राणियों की सेवा को समझें धर्म केवल मानवजाति का ही नहीं, बल्कि, संसार के सभी जीव-जंतुओं की सेवा आवश्यक है। सेवा के माध्यम से सभी प्राणियों के संरक्षण से ही विश्व में स्थिरता, पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ सम्पूर्ण संसार की रक्षा संभव है। सांसारिक क्षेत्र में इस धरती माता के बचाव के लिए सभी प्राणियों को सुरक्षित रहना आवश्यक है। कई पशु-पक्षी धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे हैं। जो पर्यावरण के साथ मानव जीवन क लिए भी अहितकर है। हमारा फर्ज है कि हर हाल में सेवा और प्रेम की भावना रखते हुए इनकी सुरक्षा का संकल्प लें। आज सम्पूर्ण विश्व में गौ सेवा का संकल्प दोहराया जा रहा है। गौ माता को संरक्षित रख उनसे कई तरह के फायदे लिए जा रहे हैं। दूध हो या गो मूत्र व उनके गोबर तक से कई प्रकार की मानव जीवन के उपयोगी दवाएं एवं खाद्य पदार्थ तैयार किया जा रहा है। सेवा भाव से ही इन महत्वपूर्ण चीजों को मानव ग्रहण करने में सक्षम है। इस सेवा भाव की सोच को सच साबित करके दिखाया एक ऐसा –
FACEBOOK सेवा ग्रुप आपणो गाँव श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति ® ये एक फेसबुक सेवा ग्रुप है जिसकी सोच और भाव बस एक है सेवा परमो धर्मः- सेवा ही जिनका जीवन संदेश है वन्य जीवों वन्य प्राणियों आवारा पशुओं पक्षियों से लेकर मनुष्य सेवा हो इस ग्रुप के सेवादार 24 घन्टे अपनी सेवा बिना किसी भेदभाव के निःस्वार्थ भाव अपनी सेवा देते है! आज के इस व्यतम भरी जिंदगी में भी ये सेवादार बिना किसी स्वार्थ के निरंतर देते है राजस्थान के रेगिस्तान इलाके इस भीषण गर्मी में वन्य प्राणियों ,वन्य जीवों आवारा पशु-पक्षियों से लेके मनुष्यों तक ये अपनी जल सेवा निरंतर देते है सेवा सिमित के प्रत्येक सेवादार निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवा देते है कोरोना महामारी काल हो या पशुओं में लम्पि काल जैसी गम्भीर महामारियों में भी इनकी सेवा निरंतर जारी रही कोरोना काल मे सीमित द्वारा आक्सीजन जैसी सेवायें भी निःशुल्क दी गई !रेगिस्तान इलाको में इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत हो जाती है सेवा सिमिति के पास एक छोटा 2 बड़े टैंकर जैसे पर्याप्त संसाधन है जिसे हर रोज आवारा पशुओं पक्षियों वन्य प्राणियों के लिए टेंकर के माध्यम से जल पहुचाने का कार्य हो या पक्षियों के लिए( चुग्गा)दाने पानी की व्यवस्था से लेकर पालसिय लगवाना (गौरया) चिड़िया के लिए घोसलों की व्यवस्था सेवादारो द्वारा निरंतर की जा रही है कुछ गांवों में इस भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत होने पर भी पेयजल की समय-समय पर पूर्ति सेवादारो द्वारा की जाती है आज ये ग्रुप अपनी एक अलग पहचान बना चुका है हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से लेकर राज्य व जिले स्तर तक सम्मान प्राप्त कर चुका हैं सेवा सिमित के अगणित कार्य है जिनका विवरण आप भी हर दिन घर बैठे लाइव देख सकते है सेवा सीमित के फेसबुक facebook ग्रुप पे जिसकी लिंक निचे दी गईं हैं
मनुष्य के अंदर यदि परोपकार की भावना नहीं है तो वह कहीं से मानव कहलाने का हकदार नहीं है। केवल अपने लिए जीने वालों का कभी भी सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। परोपकार करने वाला व्यक्ति ही परिवार, समाज में पूजनीय होता है। साथ ही ऐसे लोग निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। लोगों में परोपकार की भावना से प्रेम और निष्ठा दोनों जगाता है।
-इतिहास के पन्नों पर नजर डालें तो सेवा भाव के बदौलत कई महापुरुषों का नाम अंकित हो चुका है। किसी ने राष्ट्र की सेवा कर अपना परचम लहराया, तो किसी ने मानव जाति तो कोई पशु-पक्षियों से प्रेम और सेवा कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया है!
देखे आप भी सेवा सिमित के कुछ फोटोज-
1.
2.
आवारा पशुओं व वन्य प्राणियों के लिए पेयजल की व्यवस्था सेवादारो द्वारा
1.
2.
आवारा पशुओं व पक्षियों तथा वन्य प्राणियों के लिए चारे व चुग्गा की व्यवस्था सेवादारो द्वारा
1.
2.
दुर्घटनाग्रस्त व घायल आवारा पशुओं का उपचार सेवादारो द्वारा
1.
2.
ग्रामीण इलाकों में पेयजल की आपूर्ति सेवादारो द्वारा
1.
पक्षियों के लिये निःशुल्क पालसिये वितरण समिति द्वारा

गौरया चिड़िया के लिए लगाये घोंसले

गर्मियों में नर सेवा नारायण सेवा का भाव प्याऊ की व्यवस्था समिति द्वारा

2.
3.
सेवा सीमित की QUICK AMBULANCE किसी भी दुर्घटना में निःशुल्क 24 घन्टे उपलब्ध है

नोट-सेवा सीमित का फायटर वाहन भी किसी भी प्रकार आगजनी की घटना में निःशुल्क 24 घन्टे उपलब्ध है

समिति द्वारा आक्सीजन की सुविधाएं कोविड काल से निःशुल्क उपलब्ध है !

सेवा समिति द्वारा ये ambulance कम किराये में उपलब्ध है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!