Advertisement

श्रावस्ती-चुनाव ड्यूटी में आगरा गए दो होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

http://satyarath.com/

श्रावस्ती ब्यूरो रिपोर्ट फरमान वेग श्रावस्ती


रसिया थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर जमुनी निवासी उमेश कुमार मिश्र (50) पुत्र मुरलीधर मिश्र होमगार्ड था।

वह अपनी टोली के साथ 15 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी के लिए बिजनौर गया था। इस दौरान उसके साथ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरहवा रंजीतपुर निवासी होमगार्ड रक्षाराम विश्वकर्मा (45) पुत्र राम धड़कन भी था। बिजनौर व गाजियाबाद चुनाव के बाद यह टोली चुनाव ड्यूटी के लिए 27 अप्रैल को आगरा भेजी गई थी। शनिवार को दोनों की ड्यूटी आगरा देहात क्षेत्र के थाना इरादत नगर लोहिता मोड़ के पास वाहन चेकिंग में लगी थी। वाहन जांच के दौरान दोनों अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। घटना में उमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रक्षाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जिला चिकित्सालय आगरा में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात रक्षाराम विश्वकर्मा की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद दोनों परिवार के लोग शव लेने के लिए आगरा रवाना हो गए।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!