Advertisement

बीकानेर-लापरवाही पड़ी भारी युवक की ट्रेन से कटकर मौत

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़
बीकानेर चूरू डेमो ट्रेन से कटकर एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना सूडसर से आगे तेजरासर की रोही में हुई। यहां बीकानेर की ओर जा रही ट्रेन से युवक मनोज पुत्र लालचंद जाखड़ निवासी तेजरासर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के कानों में ईयरफोन लगे थे और संभवत उसे गाड़ी के आने के बारे में पता नहीं चला। युवक ने सत्यम एकेडमी की टीशर्ट पहन रखी थी जिससे उसके छात्र होने का अनुमान लगाया गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर नापासर थाने के ड्यूटी ऑफिसर संतोषनाथ मौके पर पहुंचे और शव को नापासर मोर्चरी में रखवाया। परिजन को सूचना मिल गई है व पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

लापरवाही पड़ीं भारी युवक की ट्रेन से कटकर मौत
नोट-सत्यार्थ न्यूज़ चनेल आप सभी से अपील करता है ट्रेन की पटरियों को पार करते समय या वाहन चलाते समय ईयरफोन या ऐसे किसी भी चीज़ का प्रयोग ना करे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!