Advertisement

राजस्थान में 45 डिग्री तक पहुंचेगा दिन का पारा, IMD ने बीकानेर सहित नौ जिलों में जारी किया हीटवेव का अलर्ट

न्यूज़ रिपोर्टर मनोज बीकानेर श्री डूंगरगढ़
प्रदेश में अब गर्मी सताएगी। राजस्थान में मई की शुरुआत भले ही कम गर्मी के साथ हुई हो, लेकिन अगले सप्ताह के तेज गर्मी पड़ सकती है। बीकानेर, जोधपुर, कोटा और जयपुर संभाग के जिलों में कई जगह 7-8 मई को दिन गर्म
रहने के साथ यहां हीटवेव चलने की संभावना है। राजस्थान के जिलों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में आज से अगले तीन दिन मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा। पश्चिम से आने वाली गर्म हवा से राजस्थान में तापमान बढ़ेगा। जो 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बाड़मेर, जैसलमेर,
जोधपुर, बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझुनूं, कोटा, बारां में
तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। साथ ही इन जिलों में दोपहर में हीटवेव भी चलने की संभावना है।
इसे देखते हुए यहां के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
9 मई से बदलेगा मौसम-
मौसम केन्द्र जयपुर से जारी फोरकास्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश समेत पूर्वी भारत के जिलों में एक नया वेदर सिस्टम 8 मई से एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। राजस्थान के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में 9 मई से मौसम में बदलाव आएगा और यहांआंधी चलने के साथ कई जगह बादल छाएंगे। उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!