मुरिया विद्रोह के जननायक वीर शहीद झाड़ा सिरहा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर 148 वी मुरिया विद्रोह स्मृति दिवस मनाया।
सत्यार्थ न्यूज़ से पुनीत मरकाम की रिपोर्ट
आदिवासी छात्र युवा संगठन जिला मानपुर मोहला अम्बागढ़ चौकी ने एरकोड में बस्तर मुरिया विद्रोह के जननायक वीर शहीद झाड़ा सिरहा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर 148 वी मुरिया विद्रोह स्मृति दिवस मनाया।
आदिवासी छात्र युवा संगठन के जिलाध्यक्ष चतुरसिंह बोगा ने कहा कि
क्रांतिकारी वीर शहीद झाड़ा सिरहा को मुरिया विद्रोह का जननायक कहा जाता है, पारंपरिक जड़ी बूटियों का ज्ञान होने की वजह से इस वीर योद्धा का नाम झाड़ा सिरहा पड़ा और यहां पर झाड़ा सिरहा ने अंग्रेजी हुकूमत के द्वारा बस्तर के प्राकृतिक संपदा के दोहन के विरोध में उनसे विद्रोह किया था, झाड़ा सिरहा सभी आदिवासी विद्रोहियों के साथ अंतिम सांस तक लड़े, और आदिवासियों का नेतृत्व करते हुए मई 1876 में ही इंद्रावती नदी किनारे अंग्रेजी फौज के हाथों शहीद हो गए,
उनके बलिदान को याद कर बस्तर में आज भी उन्हें सम्मान दिया जाता है।
इस कार्यक्रम रूपेश कुमार ,श्रीमती सुभद्र टोप्पा,मांगनी धुर्वे,संगीता धुर्वे ,राजुला बाई बोगा, मथुरा यादव,सोनी बाई में निम्न पदाधिकारी उपस्थित थे–


















Leave a Reply