Advertisement

शिवपुरी- बाल विवाह के अपराध में परिजनों सहित शादी के कार्ड छापने वाले पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत एफआईआर दर्ज

http://satyarath.com/

न्यूज रिपोर्टर :- प्रदीप खरे
स्थान – पिछोर शिवपुरी

बाल विवाह के अपराध में परिजनों सहित शादी के कार्ड छापने वाले पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत एफआईआर दर्ज

https://satyarath.com/

महिला बाल विकास विभाग की टीम को आश्वस्त कर लिखित में वचन दिया था कि नाबालिग बेटे का विवाह नहीं करेंगे, लेकिन इसके बाद भी उन्होंनची-छिपे बाल विवाह संपन्न करवा दिया।
समाचार – पिछोर शिवुपरी। जिले के खनियाधाना क्षेत्र के ग्राम चमरौआ में बाल विवाह करने वाले परिजन सहित शादी का कार्ड छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। महत्वपूर्ण बात यह है कि बाल विवाह की सूचना पर शादी से पहले पहुंची टीम के सामने परिजन ने विवाह न करने की बात कही थी, लेकिन बाद में गुपचुप तरीके से विवाह कर दिया।
चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर 26 अप्रैल को सूचना मिली कि खनियाधाना क्षेत्र के चमरौआ गांव में सुखमाल लोधी के 17 साल के बेटे का बाल विवाह 28 अप्रैल को होने वाला है। सूचना के बाद परियोजना अधिकारी अरविंद तिवारी ने सेक्टर सुपरवाइजर मुस्कान जैन एवं स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जांच करने के लिए भेजा। टीम ने उम्र के प्रमाण देखकर बताया कि लड़के की उम्र 17 वर्ष 10 माह है, जबकि विवाह के लिए 21 साल उम्र होना जरूरी है।

टीम के समझाने के बाद युवक के पिता एवं अन्य परिजन ने लिखित वचन दिया कि अब वे बेटे का विवाह, उसकी उम्र पूरी होने के बाद ही करेंगे। लेकिन 28 अप्रैल को उन्होंने छुपकर बाल विवाह कर लिया। फॉलो अप के दौरान विवाह होने की जानकारी मिलने पर परियोजना अधिकारी अरविंद तिवारी के निर्देश पर विकास नायक सहायक ग्रेड 3 ने संबंधितों के विरुद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवा दी।
इन पर हुई एफआईआर की कार्यवाही
लड़के के पिता सुखमाल लोधी, माँ प्रभाबाई, लड़की के पिता जशरथ लोधी, माँ रामवती एवं विवाह पत्रिका प्रकाशक सुदर्शन आर्ट्स एंड फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस के विरुद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं

प्रशासन ने रुकवाए आधा दर्जन बाल विवाह

18 अप्रैल को सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के भवेड़ गांव के आदिवासी परिवार में लड़की के बाल विवाह की सूचना पर परियोजना अधिकारी केशव गोयल एवं सेक्टर सुपरवाइजर ने परिजनों को बाल विवाह कानून की जानकारी देकर बाल विवाह रुकवाया। 18 अप्रैल को पिछोर के फुटेरा में रहने वाले परिहार समाज के एक ही परिवार में 2 लड़कियों के बाल विवाह की सूचना पर परियोजना अधिकारी अरविंद तिवारी के निर्देशन पर सेक्टर सुपरवाइजर ने मौके पर जाकर बाल विवाह रुकवाया।

21 अप्रैल को खनियाधाना के रामपुरा अछरोनी गांव के जाटव समाज की 17 साल की लड़की का बाल विवाह सेक्टर सुपरवाइजर सुरेखा शर्मा ने रुकवाया। 23 अप्रैल को शहर के करौंदी कालोनी में आदिवासी समाज की 14 वर्षीय लड़की का बाल विवाह परियोजना अधिकारी नीलम पटेरिया, बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा, भावना बिंदल, सेक्टर सुपरवाइजर राखी अग्रवाल, विशेष किशोर पुलिस इकाई से प्रआ चेतन बंसल, बालगृह मंगलम से हिम्मत रावत एवं फिजिकल थाना पुलिस के सहयोग से बाल विवाह रुकवाया गया।
25 अप्रैल को शहर के गौशाला क्षेत्र के आदिवासी परिवार की 14 वर्षीय लड़की का बाल विवाह परियोजना अधिकारी नीलम पटेरिया, बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा, सेक्टर सुपरवाइजर नेहा दीक्षित एवं देहात थाना पुलिस टीम ने समझाकर रुकवाया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!