Advertisement

बस्ती।इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिये शिवसेना ने लिया संकल्प

इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिये शिवसेना ने लिया संकल्प
शिवसेना इण्डिया गठबंधन के साथ, कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जनसंपर्क
भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिये इण्डिया गंठबंधन को मजबूत करें

रिपोर्टर-शिवेश शुक्ला बस्ती उत्तर प्रदेश

बस्ती। शिवसेना (यूबीटी) उत्तर प्रदेश ने इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी को अपना समर्थन देते हुये उनकी जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया। प्रदेश सचिव संजय प्रधान ने यहां प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि देश की अहंकारी सत्ता से जनता को छुटकारा दिलाने हेतु एकजुटता की जरूरत है। इण्डिया गठबंधन के साथ अनेक राजनीति दल मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं।

संजय प्रधान ने कहा देश का तानाशाह इतना डरा हुआ है कि अनाप शनाप बख्तव्य के जरिये देश को गुमराह करने में जुट गया है। लेकिन देश की जनता हकीकत समझ चुकी है। 2024 में इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी और जाति धर्म की संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर देश का विकास होगा। शिवसेना (यूबीटी) उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी नागेन्द्र मिश्रा ने कहा भाजपा ने 5 किलो मुफ्त राशन मं देश की जनता को उलझा रखा है। 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद देश की 81 करोड़ आबादी मुफ्त राशन पर निर्भर है इससे बड़ा दुर्भाय क्या होगा। उन्होने मतदाताओं का आवाह्न किया कि सोच समझकर मतदान करें जिससे मताधिकार सुरक्षित रह जाये।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!