Advertisement

बलिया – विवाहिता की पीटने से मौत, दहेज हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार

http://satyarath.com/

अंकित तिवारी बलिया

विवाहिता की पीटने से मौत, दहेज हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार

 

बलिया: की हल्दी पुलिस ने दहेज हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। आरोपियों की पहचान राकेश सिंह, पुत्र सुभाष सिंह (मृतका के पति) ,मन्टू सिंह उर्फ रामविजय सिंह पुत्र सुभाष सिंह (मृतका के जेठ) तथा अंजली सिंह पत्नी मन्टू सिंह उर्फ रामविजय सिंह (मृतका की जेठानी) के रूप में हुई है। सभी नगरा थाना क्षेत्र के ताडी बड़ा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।

26 अप्रैल को इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में हुई थी विवाहिता की मौत

बता दें कि बीते 23 अप्रैल को थाना हल्दी पर पंकज कुमार सिंह पुत्र स्व. लल्लन सिहं निवासी भरसौता थाना हल्दी ने तहरीर दिया था। जिसमें यह बताया गया था कि 20 अप्रैल को उनकी बहन ज्योति सिंह को उसके पति राकेश सिहं, जेठ मन्टू सिंह, जेठानी अंजलि सिंह तथा ससुर सुभाष सिंह द्वारा दहेज की मांग को लेकर बुरी तरह से मारा पीटा गया।

जिससे उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। इस संबंध में थाना हल्दी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस बीच 26 अप्रैल को ज्योति सिंह की मृत्यु जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। सोमवार को हल्दी पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए दहेज हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!