Advertisement

ललितपुर : दहेज हत्या के वांछित अभियुक्तों को बानपुर पुलिस ने किये गिरफ्तार।

www.satyarath.com

 दि 30/04/2024

 जिला ललितपुर 

जगह बानपुर 

 

• दहेज हत्या के वांछित अभियुक्तों को बानपुर पुलिस ने किये गिरफ्तार।

satyarath.com

ललितपुर/बानपुर । पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी महरौनी अजय कुमार के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में रोकथाम जुर्म जरायम व तलाश वांछित/वारंटी हेतु। उप निरीक्षक हरिनाथ सिंह पुलिस बल के साथ वांछित अभियुक्तगण संबंधित मुकदमा 90/2024 धारा 498ए /304बी भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में मामूर थे । मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण रामकिशन उर्फ़ किशन पुत्र स्वर्गीय दीना रैकवार (49) व लक्ष्मी उर्फ़ लच्छीबाई पत्नी रामकिशन उर्फ़ किशन (44) निवासी ग्राम कुंआगांव को घर के बाहर से पुलिस हिरासत में लिया गया । उप निरीक्षक निखिल मलिक द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित रामसेवक पुत्र रामकिशन उर्फ़ किशन (28) निवासी ग्राम कुंआगांव को महाराजा मर्दन सिंह चौराहा टीकमगढ़ की तरफ जाने वाले मार्ग से पुलिस ने गिरफ्तार किया । अभियुक्त उपरोक्त को मु.अ.स.92/2024 धारा 498ए/304बी व 3/4 डीपी एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

    गिरफ्तार करने वाली टीम में 

• विनोद कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना बानपुर ।

• उप निरीक्षक हरिनाथ सिंह ।

• उप निरीक्षक निखिल मलिख ।

• कांस्टेबल प्रशांत राजपूत ।

• कांस्टेबल मनीष कुमार ।

• महिला कांस्टेबल पूजा शामिल रहे ।

सत्यार्थ न्यूज से बानपुर संवाददाता “ललित नामदेव” की रिपोर्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!