*तीसरे दिन भी प्रशिक्षित किए गए,मतदान कर्मी*
लोकसभा चुनाव में लगाए गए मतदान कार्मिकों को तीसरे दिन भी I T M चेहरी में प्रशिक्षित किया गया।इस दौरान E V M का अभ्यास भी कराया गया।मतदान की बारीकियों को बता कर,निष्पक्ष चुनाव कराने के तरीका बताए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि,इसमें किसी भी तरह का लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने विभिन्न कक्ष में पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण ले रहे कार्मिकों से बात कर,उनसे मतदान के दौरान विभिन्न चरणों की जानकारी हासिल की।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने पीठासीन अधिकारी के अधिकार और दायित्व के बारे में भी जानकारी ली।जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में उपस्थित कार्मिकों की संख्या पर प्रसन्नता जताई।
विशेष संचारी रोग अभियान व दस्तक अभियान तथा लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के साथ जिलाधिकारी ने बैठक किया।
इस दौरान अभियान के प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया।
मतदान दिवस के दौरान सभी मतदेय स्थलों पर मेडिकल हेल्प डेस्क स्थापित करने हेतु स्वास्थ्य है को सख्त निर्देश दिया।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने स्वीप लोगो का उद्घाटन भी किया।
स्वीप महराजगंज का नारा है –
*”महराजगंज का हो मत, मतदान शत–प्रतिशत”*
इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने लोगों से अपील भी किया।कहा की बेहतर लोकतंत्र के लिए 01 जून 2024 को वोट जरूर करें।
*सत्यार्थ वेब न्यूज*
*शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”*
Mon.9670089541
महराजगंज