Advertisement

ललितपुर-धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव,निकाली गई भव्य शोभायात्रा|

रिपोर्ट ललित नामदेव

जिला ललितपुर

जगह बानपुर

धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव,निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बानपुर । कस्बा बानपुर में श्री हनुमान जन्मोत्सव मंगलवार श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रातः काल पांच बजे कस्बे में प्रभात फेरी निकाली गई जो श्री बजरंगढ़ मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के सभी मंदिरों में पहुंचकर जय श्री राम जयराम के जयघोष लगाएं । श्री हनुमान जी महाराज का विशेष श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई। सुबह आठ बजे श्री बजरंगढ़ मंदिर में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया । पूरे कस्बें को भगवा ध्वज से सजाया गया ललितपुर रोड,मुख्य बाजार, महरौनी रोड,बार रोड़,टीकमगढ़ रोड पर तोरन द्वार बनाए गए। शाम पांच बजे श्री खेड़ापति मंदिर से धर्म ध्वज लेकर श्रद्धालु श्री बजरंगढ़ मंदिर पहुंचे । जहां श्री हनुमान जी महाराज का विधि-विधान मंत्र उच्चारण के साथ विमान में विराजमान किया।महाराजा मर्दन सिंह क्रिकेट ग्राउंड से विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो बस स्टैंड,मुख्य बाजार,पंचायत चौराहा,गांधी चौराहा,किले का मैदान,देवी मोहल्ला,खेरापति मोहल्ला,मुरली मनोहर मंदिर,उपाधियां मंदिर, बड़ा जैन मंदिर,खटकियाना होते हुए पुनः बजरंगढ़ मंदिर पर संपन्न हुई ।शोभायात्रा में सबसे आगे श्री हनुमान जी महाराज का विमान लेकर श्रद्धालु चल रहे थे । बैंड बाजे पर चल रहे भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर चल रहे थे । डीजे पर चल रहे धार्मिक गीतों पर युवा नृत्य कर रहे थे। श्री हनुमान जी महाराज प्रभु श्री राम एवं भोले नाथ के स्वरूप बग्गी पर विराजमान होकर चल रहे थे,विभिन्न देवी-देवताओं के चित्र ट्राली मे सजाकर कतर में चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने अपने अपने द्वार पर विमान में विराजमान श्री हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना की।शोभा यात्रा का कस्बे में समाजसेवी,व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे । विशाल शोभायात्रा में क्षेत्राधिकारी महरौनी अजय कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बानपुर विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में एस.आई.व पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी शोभा यात्रा मे चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।

*सत्यार्थ न्यूज से बानपुर संवाददाता ललित नामदेव की रिपोर्ट*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!