Advertisement

मैनपुरी : तपस्थली विद्यालय की छात्रा आकांक्षा यादव ने 95.67 अंक प्राप्त कर हाई स्कूल की परीक्षा में सफलता पाकर जिला टॉप कर अपने विद्यालय का बढ़ाया गौरव।

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी , उत्तर प्रदेश 

satyarath.comतपस्थली विद्यालय की छात्रा आकांक्षा यादव ने 95.67 अंक प्राप्त कर हाई स्कूल की परीक्षा में सफलता पाकर जिला टॉप कर अपने विद्यालय का बढ़ाया गौरव।

satyarath.comमैनपुरी। तपस्थली सीनियर सेकेंडरी विद्यालय भोगांव रोड की छात्रा आकांक्षा यादव ने 95.67 अंक प्राप्त कर हाई स्कूल की परीक्षा में सफलता पाकर जिला टॉप कर अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया उसकी इस सफलता से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर परिजनों ने मिठाई बांटी उसकी सफलता पर विद्यालय के गुरुजनों और संबंधियों ने उसे बधाईयां दी।

आकांक्षा यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं और माता-पिता को दिया है।

आकांक्षा यादव के पिता चरण सिंह यादव एक किसान है और माता रंजना हाउस वाइफ है।गरीबी में पली बेटी आकांक्षा दिन में 7 घंटे कढ़ी मेहनत से पढ़ाई करती है। तपस्थली सीनियर सेकेंडरी के प्रबंधक ने बताया आकांक्षा यादव उनके विद्यालय की होशियार और मेहनती छात्रा है। और विधालय उसकी निर्धारित फीस की आधी फीस जमा कराती है ।उसके जिला टॉप करने पर विधालय ने उसे उपहार स्वरूप पूरी फीस माफ कर दी और सारी किताबो का खर्च विधालय बहन करेगा।

हाई स्कूल के टॉप टेन सूची में आकांक्षा का नाम प्रथम स्थान पर है। उसके बाद दूसरे स्थान पर आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के अनुज यादव ने 94.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर तथागत इंटर कॉलेज कुरावली की प्रज्ञा ने 94.83 प्रतिशत अंक हासिल किए है। चौथे स्थान पर जैन इंटर कॉलेज करहल की आकांक्षा यादवने 94.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पांचवें स्थान पर श्री विनोद राज योगी इंटर कॉलेज घिरोर की नेहा यादव ने 95.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।6वें स्थान पर आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैनपुरी के नितिन कुमार ने 94.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सातवें स्थान पर श्री रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज नगला डाल की छात्रा शिल्पी ने 94.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 8वें स्थान पर श्री नारायण विद्या आश्रम किशनी की छात्रा अदिति ने 94.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 9वें स्थान पर तपस्थली स्कूल मैनपुरी की छात्रा खुशबू ने 94.00 प्रतिशत अंक हासिल किए है। 10वें स्थान पर शिक्षा सागर पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र योगेश कुमार ने 93.83 प्रतिशत अंक पाए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!