रिपोर्ट( रावेंद्र केशरवानी ,रोहन )
छात्राओ ने सर्वोच्च अंक हासिल कर विद्यालय का नाम किया रोशन
(कौंधियारा प्रयागराज ) करमा बाजार स्थित बाल विद्या मंदिर बालिका इंटर कालेज में परीक्षा परिणाम देखते ही छात्राओं एवं अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यूपी बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में एक बार फिर उक्त विद्यालय बेटियों का जलवा कायम रहा है। बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज की बेटियों ने न केवल सफलता का परचम लहराया है बल्कि हाई स्कूल में सभी छात्राओं ने सर्वोच्च अंक अर्जित किया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी तरह श्रीमती इंदिरा गांधी इण्टर कॉलेज पटेलनगर अकोढ़ा में जश्न का माहौल हो गया।मेधावियों की सफलता पर शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय की छात्रा शुभी प्रजापति और तनु शुक्ला 94 प्रतिशत,जयशंकर कन्नौजिया और दीपांजलि गुप्ता 93 प्रतिशत,कोमल कुशवाहा, खुशी सिंह, अजय प्रजापति, लकी शुक्ला, दिव्या मिश्रा, मानवी त्रिपाठी श्लोक पाण्डेय, संध्या कुशवाहा ने 924 प्रतिशत,रीतू कोटार्य,खुशी यादव,पूर्णिमा कुशवाहा,अर्पित केसरवानी,सुमन यादव ने 91प्रतिशत,साक्षी पाण्डेय, सौम्या तिवारी,सोनल मिश्र ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित किया,इंटर में रुद्राक्ष द्विवेदी और आंनद शुक्ला 94 प्रतिशत,अभिषेक गौतम और उत्तयम कुशवाहा,प्रभा 90 प्रतिशत,कपिल द्विवेदी,विनायक पाण्डेय 89 प्रतिशत,अमन तिवारी 87 प्रतिशत, रविता 86 प्रतिशत अंक हासिल किया जबकि अन्य सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार ने विद्यालय परिसर में छात्राओं का मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।बेटियों की इस सफलता से अभिभावकों व शिक्षकों में खुशी की लहर है तथा लोग एक दूसरे को तथा सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।















Leave a Reply