Advertisement

मैनपुरी : सुदिती ग्लोबल एकेडमी के एनसीसी कैडेट्स ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी , उत्तर प्रदेश 

satyarath.com

• सुदिती ग्लोबल एकेडमी के एनसीसी कैडेट्स ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

satyarath.com

मैनपुरी।लोकतंत्र के मजबूत आधार, मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने में सुदिती ग्लोबल एकेडमी के एनसीसी कैडेट्स ने अग्रणी भूमिका निभाई है। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर, स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने मतदान के महत्व को समझाने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन, ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, सुदिती ग्लोबल एकेडमी के एनसीसी कैडेट्स ने लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका प्रयास समाज में मतदान के महत्व को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।यह अभियान न केवल मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा है, बल्कि यह एक प्रेरणादायक संदेश भी देता है जो लोगों को सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है।

satyarath.com

इस जागरुकता अभियान में एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. ओमेश कुमार और थर्ड आफीसर शशांक दुबे के मार्गदर्शन में, कैडेट्स ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। उन्होंने आस पास के क्षेत्र में जाकर लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी, उन्हें मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया और मतदान करने के अधिकार और कर्तव्य को समझाया।विद्यालय के कैडेटस ने मतदान प्रक्रिया को रोचक ढंग से समझाने के लिये एक आकर्षक रंगोली भी बनायी। यह रंगोली सभी को अपने महत्वपूर्ण कर्तव्य मतदान के बारे में जागरुक कर रही है। छात्रों की इस कलात्मक पहल को जिला मुख्य विकास अधिकारी सुश्री नेहा बंधु सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया एवं सभी ने इस प्रयास की भूरि-भूरि सराहना की।

कैडेट्स की इस नेक पहल को समाज में व्यापक समर्थन और प्रशंसा मिल रही है। उनके द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्टता और समर्पण की सराहना की जा रही है। यह निश्चित रूप से एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि युवाओं की शक्ति और उनके योगदान से लोकतंत्र को कैसे मजबूती मिलती है।3 यूपी बटालियन एनसीसी, मैनपुरी के कमाण्डिग आफीसर कर्नल नीरज सिंह तथा प्रशासनिक अधिकारी ले०कर्नल जगदीश सिंह कौशल के भी कुशल नेतृत्व में एनसीसी कैडेटस को ऐसे ही समाजिक महत्व के कार्यों को करने के लिये प्रेरित किया जाता रहता है। डॉ. ओमेश कुमार और शशांक दुबे का सहयोग भी इन पहल की सफलता में महत्वपूर्ण रहता है।

विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा० कुसुम मोहन ने कहा कि सुदिती ग्लोबल एकेडमी के एनसीसी कैडेट्स ने लोकतंत्र को मजबूत करने और समाज को जागरूक और सशक्त नागरिक बनाने के लिए प्रेरित करने में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!