रिपोर्ट( रावेंद्र केशरवानी ,रोहन )
अप्रैल माह की शिक्षक संकुल कार्यशाला का हुआ आयोजन
(कौंधियारा प्रयागराज )।प्राथमिक विद्यालय गढ़वा कला में मंगलवार को नवीन शैक्षिक सत्र की प्रथम शिक्षक संकुल कार्यशाला का आयोजन संकुल प्रभारी संचित श्रीवास्तव,राम सुरेश वर्मा,रेनू यादव,वंदना श्रीवास्तव,फरहत परवीन के नेतृत्व में किया गया।जिसमें अकोढ़ा संकुल के अंतर्गत समस्त शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।बैठक में दीक्षा एप,निपुण लक्ष्य एप का निरंतर उपयोग कर छात्रों का सतत आकलन पर बल दिया गया साथ ही नवीन सत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं जैसे छात्र उपस्थिति,नामांकन आदि विषयों पर भी चर्चा की गई।















Leave a Reply