Advertisement

हरदोई की इशिता ने यूपीएससी परीक्षा में 154 वी रैंक हासिल कर जनपद व प्रदेश को किया गौरवान्वित

http://satyarath.com/

हरदोई की इशिता ने यूपीएससी परीक्षा में 154 वी रैंक हासिल कर जनपद व प्रदेश को किया गौरवान्वित

अमित सिंह हरदोई
________________

हरदोई में नघेटा रोड स्थित निर्मला नर्सिंग होम के संचालक डॉ आरपी गुप्ता एवं डॉ अंजू गुप्ता की बेटी ने यूपीएससी में 154वी रैंक हासिल कर जनपद व प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
हरदोई के सेंट ज़ेवियर्स से दसवीं व दिल्ली पब्लिक स्कूल वसंतकुंज से बारहवीं में 96 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण करने वाली इशिता ने दिल्ली के इंद्रप्रस्थ गर्ल्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। उन्होंने दूसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में 154वीं रैंक हासिल की है। इशिता गुप्ता को आईपीएस एलॉट होगा। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिजनों व जानने वालों में खुशी का माहौल है व उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!