सड़क दुर्घटना में घायल पालीटेक्निक के छात्र की इलाज के दौरान मौत
संवाद सूत्र /रूपापुर
सड़क दुर्घटना में घायल एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मालूम हो की रूपापुर के इनायतपुर गांव निवासी रामनिवास के छोटे पुत्र 20वर्षीय धीरज लखनऊ में पालीटेक्निक का छात्र था।
इन दिनों गर्मियों की छुट्टियों में गांव आया हुआ था।
04 अप्रेल की देर शाम पड़ोस के गांव बिरहाइमपुर में चक्की पर गेहूं डालकर मोटरसाइकिल से वापस गांव आ रहा था। तभी इनायतपुर पुलिया मोड़ के पास एक आवारा सांड ने धीरज की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
सांड की टक्कर से धीरज गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे और हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया था।वहां से भी आराम न मिलने पर लाला लाजपतराय अस्पताल कानपुर रिफर किया गया जहां इलाज के दौरान मंगलवार को धीरज ने दम तोड़ दिया।मौत हो जाने के बाद धीरज का शव जैसे ही गांव पहुंचा पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया, उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन का चीत्कार और विलाप सुनकर हर किसी की आंखों से आंसू निकल पड़ा।
धीरज घर मे सबसे होनहार था और लखनऊ में रहकर पालीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था।














Leave a Reply