Advertisement

प्रयागराज-भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 133वी जयंती यमुनापार के भाजपाइयों ने जगह-जगह मनाई

http://satyarath.com/

रिपोर्ट (रावेंद्र केशरवानी ,रोहन )

भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 133वी जयंती यमुनापार के भाजपाइयों ने जगह-जगह मनाई

बाबा साहब एक महान समाज सुधारक थें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे चलने का संकल्प लेता हूं-नीरज त्रिपाठी

बाबा साहब ने जो सपना देखा उसे भाजपा की मोदी-योगी सरकार पूरा कर रही सम्मान और सहभागिता दे रहीं है-राजमणि पासवान

प्रयागराज। प्रयागराज यमुनापार में काशी क्षेत्र महामंत्री व यमुनापार जिला प्रभारी सुशील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति,लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल, लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल, लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी,अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान आदि के साथ कार्यकर्ताओं ने यमुनापार के प्रत्येक बूथों पर बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के चित्रों पर पुष्पार्चन करके 133वीं जयंती मनाई काशी क्षेत्र महामंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबासाहेब के सपनों का भारत बना रहें। लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने कहा भारत रत्न बाबा साहब एक महान समाज सुधारक थें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम आगे चलने का संकल्प लेता हूं। नमन् करता हूं। बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करके जनसेवा में समर्पित रहूंगा। लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने कहा की बाबा साहब ने देश की आज़ादी के बाद भारत का संविधान बनाने के साथ सामाजिक बिखराव से बंटे हुये लोगो को एक करने का काम किया था। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा भाजपा सरकार और कार्यकर्ता देश के निर्माण में बाबासाहेब के दिखाएं रास्ते पर चल रहें हैं। अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान ने कहा बाबा साहब ने जो सपना देखा उसे भाजपा की मोदी योगी सरकार पूरा कर अनूसूचित वर्ग का सम्मान सहभागिता और विकास के मुख्य धारा में ला रहीं हैं। हम मोदी जी का आभार जताते हैं।पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा भाजपा सरकार ही अनूसूचित जाति की सच्ची हितैषी है। जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सतीश विश्वकर्मा,उमा वर्मा, दिनेश प्रजापति, राकेश विश्वकर्मा, आशाराम शुक्ला, पंकज पांडेय,अमन मिश्रा, मंसुरिया दीन वर्मा आदि रहें।

https://satyarath.com/

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!