Advertisement

आगरा : प्रजापति समाज ने उत्साह के साथ निकाली बाइक रैली।

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा , आगरा( उत्तर प्रदेश )

satyarath.com

प्रजापति समाज ने उत्साह के साथ निकाली बाइक रैली

पर्चे बांटे, लोगों से मांगा दक्ष कन्या शोभायात्रा के लिए समर्थन

– सैंकड़ों वाहनों से एक साथ प्रजापति समाज के अनुयायी, जन-जन को आमंत्रण

– वाहन रैली में लगे प्रजापति समाज के जयकारे

आगरा। प्रजापति समाज के लोगों ने रविवार को 28वीं दक्ष कन्या मां भगवती शोभायात्रा के लिए शहर की जनता को आमंत्रित किया। समिति की तरफ से बाइक रैली निकालकर आमंत्रण दिया गया। इस दौरान अनुयाइयों में खासा उत्साह देखने को मिला। आमंत्रण रैली का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रजापति समाज के लोग लगभगत 10 बजे नालबन्द चौराहा स्थित प्रजापति देवी मन्दिर पर एकत्रित हुए, यहां से वाहन रैली निकाली गई, जिसने शहर भर का भ्रमण किया। रैली का उद्घाटन समिति के पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। वाहन रैली प्रजापति देवी मन्दिर से महाराजा दक्ष प्रजापति चौक, तहसील मार्ग, शाहगंज, कोठी मीना बाजार, लोहामंडी चौराहा, तोता का ताल, मदिया कटरा हरी पर्वत, सेंट जोंस, आगरा कॉलेज होते हुए प्रजापति देवी पर रेली का समापन हुआ। शोभा यात्रा के संरक्षक डॉ. भगवानदास दक्ष ने आमंत्रण रैली के माध्यम से सभी धर्म प्रेमियों को शोभायाा में भागीदार होने का आव्हान किया सभी भक्त अपने वाहनों पर दक्ष कन्या माँ भगवती के जयकारे लगाते हुए शहर में भक्तिमय माहौल बनाते हुए निकले। आमंत्रण रैली में राजेश प्रजापति पूर्व पार्षद, हेमन्त प्रजापति सचेतक, प्रभुदयाल प्रजापति, श्रीचन्द गोला, मुनेश प्रजापति, विजय गोला, जगदीश गोला, अजय प्रजापति, रविन्द्र दक्ष, संजीव प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, मनोज प्रजापति, इंजीनियर धर्मेंद्र प्रजापति सोनू, सुमित प्रजापति पत्रकार, कौशल प्रजापति, नवनीत प्रजापति, शिवा प्रजापति, भारत प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, मनीष प्रजापति टीटू, रवि, प्रजापति, राजेन्द्र कुमार, संत कुमार प्रजापति, ललितेश गोला, लखन प्रजापति, मनोज गोला, हरिओम गोला, बंटी प्रजापति, जीतू भाई, सौरभ प्रजापति, राहुल प्रजापति, प्रतीक प्रजापति, मनीष कुमार, जितेन्द्र कुमार गोला, डॉ. शिव कुमार गोला गोविन्दा प्रजापति, मुकद्दर गोला आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!