गोला गोकर्णनाथ ,किसान पर बाघ ने किया हमला, घायल किसान की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के महेशपुर वन रेंज क्षेत्र के बनबघेल गांव के बाहर खेत में गन्ना छील रहे ग्राम हरैया निवासी किसान रामू (40) पुत्र तौलेराम पर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर बाघ के भाग जाने के बाद गंभीर अवस्था में घायल को गोला सीएचसी मे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची अजान चौकी पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया। वन दरोगा रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ ने हमला किया है, मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है। बाघ की लोकेशन ट्रेस की जा रही है, गांव वालो को गन्ने के खेतों में जाने से मना किया जा रहा है। खेतों में लगातार ग्रामीणों पर बाघ के हमलों को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है
















Leave a Reply