Advertisement

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में ईद पर्व बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक मनाया गया।

श्रावस्ती ब्यूरो रिपोर्ट फरमान वेग

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में ईद पर्व बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक मनाया गया।

satyarath.comक्षेत्र के मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। एक माह से चल रहे रमजान के पाक महीने का बृहस्पतिवार को ईद के साथ सभा पर हो गया।

ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोग सुबह समय के अनुसार क्षेत्र के मस्जिदों में पहुंचे। इसके बाद सभी ने नमाज पढ़ी। मस्जिद में क्षेत्र के मौलाना ने समाज के लोगों को नमाज पढ़ाया। देश के साथ प्रदेश में अमन चैन और सलामती के लिए सभी ने दुआ की। इसके बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।

ईद को लेकर जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। भारत नेपाल सीमा पर ड्रोन उड़कर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी गई। वहीं अन्य स्थानों पर सकुशल ईद निपटाने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में काफी खुशी दिखी। फोन करके भी सभी ने अपने रिश्तेदारों और हितमित्रों को ईद की बधाई दी।

कंट्रोल रूम से लिया जायजा

ईद को लेकर जिलाधिकारी कृतिका शर्मा और पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरासिया ने 23 जोनल सेक्टर कंट्रोल रूम से जायजा लिया। भिनगा ईदगाह स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच कर सभी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ईद पर्व को लेकर पल पल की जानकारी ली।जाए

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!