महराजगंज 11/04/024
ईद उल फितर की नमाज जिले भर की ईद गांहों में पढ़ी गई ईद उल फितर की नमाज
इस दौरान मुल्क और समाज की तरक्की एवं अमन,चैन,सुख और शांति की दुआ की गई।
मुस्लिम भाई एक दूसरे को गले मिले और ईद की दिली मुबारक वाद दिया।
ईद के खास मौके पर लोग नए – नए कपड़ों में सज धज कर,अपने क्षेत्र के ईद गाहों में गए। जहां लोगों ने पूरी अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा किए।
इस दौरान ईद गाहों के आसपास मेले जैसा नजारा देखने को मिला।पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था भी रही।
ईद के खास मौके पर मुस्लिम भाई,एक दूसरे के घरों में जाकर, सेवईयां खाए और खिलाए,तथा गले लगाकर त्योहार की मुबारक वाद दिया।
महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना ने जिले वासियों को ईद की बधाई दिया है।संबंधित क्षेत्रों के थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में गस्त करते रहे।

सत्यार्थ वेब न्यूज मीडिया नेटवर्क आप सभी को ईद उल फितर की दिली मुबारक वाद देता है।
सत्यार्थ वेब न्यूज
शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”
Mon.9670089541


















Leave a Reply