Advertisement

बहराइच : साँप के काटने पर सांप को पकड़कर हॉस्पिटल पंहुचा युवक, डॉक्टर ने बचाई जान।।

www.satyarath.com

• साँप के काटने पर सांप को पकड़कर हॉस्पिटल पंहुचा युवक।।

satyarath.com{ बहराइच }

संवाददाता पंकज कुमार शुक्ला, बहराइच उत्तर प्रदेश 

बहराइच जनपद के थैलिया गांव निवासी एक व्यक्ति मंगलवार रात को पूजा करने के लिए आसन पर बैठा। तभी करैत सांप ने काट लिया। सांप को डिब्बे में बंद कर इलाज के लिए अस्पताल आए। यहां पर डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत थैलिया राम सरन यादव (45) पुत्र दुमल प्रसाद मंगलवार रात नौ बजे पूजा के लिए एक कमरे में गए।पूजा आसन पर बैठने के दौरान उनके हाथ में सांप ने काट लिया। इसके बाद सांप आसन के नीचे ही बैठ गया। राम सरन पूजा के लिए प्रसाद बनाने जा रहे थे। तभी उनके हाथ से खून निकलने और चुभन की जानकारी हुई। इस पर राम सरन ने अपने मित्र को बुलवाकर देखा कि आसन के नीचे ही सांप बैठा है। जिस पर सांप को पकड़कर उसे डिब्बे में बंद कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाए। यहां पर डॉक्टरों की टीम ने सांप को देखकर इलाज शुरू किया। इलाज के बाद ग्रामीण के सेहत में सुधार है।

इस मामले में डॉक्टर मनोज चौधरी का कहना है कि सांप के सामने होने से जहर की पहचान करने और इलाज करने में आसानी हो जाती है। 

• तीन साल पहले पत्नी की हुई मौत

जिला अस्पताल में भर्ती राम सरन यादव ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी पत्नी को भी सांप ने काट लिया था। लेकिन सांप लेकर वह अस्पताल नहीं पहुंचे। जिसके चलते उस हिसाब से इलाज नहीं हो पाया और पत्नी की मौत हो गई। जिसके चलते इस बार वह सांप को पकड़कर लाए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!