Advertisement

महेंद्रगढ़-9 अप्रैल को जिला की मंडियों में नहीं काटे जाएंगे टोकन

http://satyarath.com/

ब्यूरो चीफ मंजीत डाबला महेंद्रगढ़ हरियाणा 

मंगलवार को जिला की मंडियों में नहीं काटे जाएंगे टोकन – उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

अब 10 अप्रैल से इन मंडियों में सुचारू रूप से रबी फसल के लिए टोकन जारी किए

महेंद्रगढ़ (8 अप्रैल) जिला महेंद्रगढ़ की अनाज मंडियों में अधिक मात्रा में सरसों आने के करण 9 अप्रैल को जिला की सभी अनाज मंडियों में किसानों को टोकन जारी नहीं किए जाएंगे।

अब 10 अप्रैल से इन मंडियों में सुचारू रूप से रबी फसल के लिए टोकन जारी किए जाएंगे। इस दिन पहले ही जारी हो चुके टोकन की फसल खरीदी जाएगी साथ ही उठान कार्य में तेजी लाई जाएगी। नए टोकन जारी नहीं होंगे।

9 अप्रैल को किसान मंडी में अपनी फसल लेकर ना आएं।

इस दौरान पहले बची हुई सरसों की खरीद तथा उठान कार्य किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने बताया कि जिला की सभी मंडियों में अधिक मात्रा में सरसों आने के कारण उठान कार्य प्रभावित हो रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को सभी मंडियों में टोकन जारी न करने का फैसला लिया है।
मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे इस दिन अपनी फसल को लेकर मंडियों में ना आएं।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!