Advertisement

महेंद्रगढ़ – ग्राम पंचायत पाली ने गांव में लगाए 8 फ्री वाई फाई

ब्यूरो चीफ मंजीत डाबला महेंद्रगढ़ हरियाणा

महेंद्रगढ़ ग्राम पंचायत पाली ने गांव में 8 फ्री वाई फाई सुविधा शुरू की है

 

आपको बता दे की हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव पाली में ग्राम पंचायत ने एक नई पहल शुरू की जिसका फायदा पूरे गांव को मिलेगा ।

ग्राम पंचायत पाली के सरपंच देशराज सिंह फौजी ने बताया की पिछले दिनों गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है जिससे पूरे गांव को फायदा मिल रहा है गांव में सीसीटीवी से गांव में चोरी की घटनाओं से निजात मिली है जिससे सभी ग्रामवासियों को लाभ मिल रहा है।

बदलता हुआ गांव पाली सपनों को साकार करता गांव पाली 

उन्होंने बताया की समस्त ग्राम वासियों के साथ सहयोग एवं आशीर्वाद से आज गांव में 8 फ्री वाई-फाई शुरू कर दिए गए हैं जिनके पासवर्ड 1 से 8 है।

गांव के सरपंच देशराज सिंह फौजी ने कहा की प्रयास रहेगा आगे चलकर इनकी संख्या बढ़ाई और जाए आज  मैन बस स्टैंड पर दो वाई-फाई लगाए गए हैं और बाकी के गांव में लगाए गए है और कहा की मेनिफेस्टो के माध्यम से चुनाव से पहले गांव से कुछ वादे किए थे। जिन में आज एक वादा और पूरा हुआ।

ग्राम वासियों का साथ सहयोग आशीर्वाद बना रहे ऐसी कामना करता हूं। परमहंस त्यागी बाबा जयराम दास जी महाराज का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!