रिपोर्ट( रावेंद्र केशरवानी ,रोहन )
यमुनापार के भाजपाइयों ने केक काटकर पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और धूम-धाम से मनाया
केन्द्रीय चुनाव कार्यालय रामपुर करछना के साथ यमुनापार के 1435 बूथों पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
(कौंधियारा प्रयागराज) भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति व लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने शनिवार को लोकसभा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय रामपुर करछना में डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्रों पर पुष्पार्चन कर नमन् करते हुए केक काटकर पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और धूम-धाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष ने विनोद प्रजापति ने कहा जिन महापुरुषों ने पार्टी की नींव रखी आज उनका उद्देश्य भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहें हैं। इसलिए पार्टी को उन महापुरूषों का आशीर्वाद निरंतर मिल रहा है।
लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने कहा भाजपा जैसे राष्ट्रवादी पार्टी के कार्यकर्ता होंने पर गर्व हो रहा है जिस पार्टी के सेवा सुशासन ने विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया है उसके कार्यकर्ता होने पर गर्व है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने नारीबारी झंझरा चौबे बूथ में डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन कर भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे के नारों के साथ भारत माता की जय, वंदेमातरम् के नारों के साथ स्थापना दिवस मनाते हुए कहा आज सौभाग्य की बात है कि जो महापुरुषों ने बरसों पहले भाजपा रूपी पौधारोपण किया वह आज विशालकाय वटवृक्ष के रूप में जन-जन की सेवा में समर्पित होकर ऐतिहासिक विकास,राष्ट्रवाद, समृद्ध शाली राष्ट्र का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे अनेकों नेताओं द्वारा तिरंगे का सम्मान विश्वपटल पर स्थापित कर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल का कीर्तिमान स्थापित किया। यमुनापार के 1434 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल,मंडल अध्यक्ष करछना पंकज द्धिवेदी, राजकुमार मिश्रा, धर्मराज पाल,अनुराधा शुक्ला, अशोक सिंह, कृष्ण कुमार द्विवेदी, रामसुमेर आदिवासी, विजय बहादुर सिंह, अनिल चतुर्वेदी, गिरीश कुमार चतुर्वेदी,अरबिंद तिवारी
सुनील प्रजापति,आर्यन शुक्ल आदि पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।
















Leave a Reply