Advertisement

प्रयागराज-प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं की सहभागिता और सम्मान देकर आंसू पोंछने का कार्य किया है -मनोज जायसवाल लोकसभा प्रभारी

http://satyarath.com/

रिपोर्ट( रावेंद्र केशरवानी ,रोहन )

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं की सहभागिता और सम्मान देकर आंसू पोंछने का कार्य किया है -मनोज जायसवाल लोकसभा प्रभारी

अब नारीशक्ति की बारी है कि प्रधानमंत्री मोदी को अपना मत रूपी आशीर्वाद देकर कमल खिलाएं-लोकसभा प्रभारी मनोज

करछना और बारा विधानसभा महिलामोर्चा की बैठक सम्पन्न, महिलाओं ने मोदी सरकार बनाने का लिया संकल्प

 

05 अप्रैल 2024 प्रयागराज। भाजपा सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता और सम्मान का निरंतर अवसर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33% आरक्षण देकर महिलाओं के प्रति मोदी के गारंटी का प्रमाण नारी शक्तिवंदन का जो तोहफा दिया उससे लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होंगी इस एतिहासिक निर्णय से देश की आधी आबादी एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है उक्त बातें मुख्य अतिथि इलाहाबाद लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने करछना-बारा अलग-अलग आयोजित दस मंडलों के महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्मरण कराया कि देश के महिलाओं को धुंए से मुक्ति दिलाकर आंसू पोंछने का कार्य मोदी सरकार ने किया। महिलाओं को शौचालय उपलब्ध कराकर सम्मान से जीने-रहने का अवसर दिया, आवास देकर मालिकाना हक दिया। मोदी सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। अब नारी शक्ति की बारी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मत रूपी आशीर्वाद देकर कमल खिलाएं और तीसरी बार मोदी सरकार बनाएं। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा ने किया। भारी संख्या में करछना बारा विधानसभा के महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बहने उपस्थित रहीं।

आज भाजपा घर-घर ध्वज फहराकर मनाएंगी स्थापना दिवस

यमुनापार जिला में स्थापना दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

(कौंधियारा प्रयागराज)। भारतीय जनता पार्टी का छः अप्रैल को स्थापना दिवस उसपर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति के निर्देशानुसार यमुनापार के 1435 बूथों पर छः अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। पार्टी के सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण होंगे, कार्यालयों को सजाया जाएंगा,बूथ समिति पन्ना प्रमुखों के साथ बूथों पर बैठक होगी,पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित होंगी, कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। पार्टी के गौरवशाली इतिहास एवं विकास की चर्चा, मोदी सरकार के उपलब्धियों की चर्चा, नमो एप्प द्वारा डोनेशन और बूथों के प्रत्येक घरों में जनसम्पर्क, बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मान आदि के कार्यक्रम सभी बूथों पर आयोजित होंगे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!