Advertisement

श्रावस्ती : एक श्रमिक की उत्तराखंड में हादसे में मौत,मिक्सर मशीन पर काम करने के दौरान तार टूटने से हुआ हादसा।।।।

www.satyarath.com

श्रावस्ती : एक श्रमिक की उत्तराखंड में हादसे में मौत,मिक्सर मशीन पर काम करने के दौरान तार टूटने से हुआ हादसा।।।।

 

श्रावस्ती जनपद सिरसिया थाना क्षेत्र के भचकाही के रहने वाले एक श्रमिक की उत्तराखंड में हादसे में मौत हो गई। वह मिक्सर मशीन पर काम कर रहा था। इस दौरान लोहे का तार टूटने के कारण मशीन का डोंगा उस पर गिर गया।

satyarath.com

मृतक भरत के घर पहुंचे एस०डी०एम०

 

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में कार्य करने गए श्रमिक की दुर्घटना में बुधवार को मौत हो गई। इसकी सूचना राहत आयुक्त कार्यालय से जिले को भेजी गई। सूचना के बाद गुरुवार एसडीएम भिनगा आपदा विशेषज्ञ व लेखपाल के साथ भचकाही गांव पहुंचे।

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भचकाही निवासी भरत (22) अपने पिता शिव नारायण राणा  होली के बाद मजदूरी करने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल गया था। जहां वह एक निर्माण कंपनी में काम करता था। जबकि शिव नारायण की पत्नी बच्चों के साथ घर पर रहती है। बुधवार को भरत मिक्सर मशीन पर काम कर रहा था। इस दौरान लोहे का तार टूटने के कारण मशीन का डोंगा भरत पर गिर गया।घटना में भरत का एक हाथ कटकर अलग हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक भरत की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर पिता के सुपुर्द कर दिया जिसे वापस भचकाही लाया जा रहा है। वहीं इसकी सूचना के बाद गुरुवार को डीएम कृतिका शर्मा के निर्देश पर गांव पहुंचे एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र व लेखपाल मनोराम ने श्रमिक के परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया साथ ही उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। घटना के बाद थारू बाहुल्य भचकाही गांव में मातम छा गया।।।

श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट फरमान वेग 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!