Advertisement

दतिया। थाना इंदरगढ पुलिस व्दारा की गई वड़ी कार्यवाही अवैध शराब का परिवहन करते हुये दो आरोपी मय वाहन के गिरफ्तार

http://satyarath.com/

सुधान्शू गोस्वामी

दतिया। थाना इंदरगढ पुलिस व्दारा की गई वड़ी कार्यवाही अवैध शराब का परिवहन करते हुये दो आरोपी मय वाहन के गिरफ्तार

 

दतिया पुलिस अधीक्षक दतिया वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के आदेश के पालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे के निर्देशन एवं एसडीओपी अखिलेश पुरी गोस्वामी के मार्गदर्शन मे आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अभियान स्तर पर कार्यवाही की जाने के निर्देशो का पालन करते हुये लगातार अवैध गतिविधियां करने वाले लोगो पर नजर रखी जा रही है जिस पर इन्दरगढ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक फोर्ड इको स्पोर्ट कार मे अवैध शराब भरकर लाई जा रही है जिस पर थाना इन्दरगढ पुलिस द्वारा मुस्तैदी से मुखबिर द्वारा बताये हुये रास्ते पर चैकिंग के दौरान एक कत्थई रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार को भाण्डेर रोड तरफ से आते दिखाई देने पर कार को फोर्स की मदद से रोककर कार चलाने वाले व्यक्ति जिसने अपना नाम राकेश धाकड निवासी ररू आजीवन एवं उसके साथी जिसने अपना नाम बिहारी धाकड निवासी ररू आजीवन का होना बताया कार की तलाशी लेने पर कार मे 20 पेटी देशी प्लेन शराब की रखी पाई गई। जिनके सबंध मे कोई लायसेंस नही होने से आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को मौके पर गिरफ्तार कर संपूर्ण अवैध शराब 20 पेटी कुल 180 लीटर कीमती 70,000/-रूपये की एंव परिवहन मे प्रयोग की जाने वाली इको फोर्ट स्पोर्ट कार कीमती 500000/-रूपये की जप्त कर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गयाआरोपीगणों से अवैध शराब के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।उक्त कार्यवाही में – थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र दुबे , सउनि मनीष अतरौलिया, प्र.आर.राहुल यादव, आर.राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, आर.चन्द्रभान सिंह, आर.राकेश, आर.संदीप कौरव, आर.भूपेन्द्र कंषाना की अहम भूमिका रही है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!