Advertisement

इंदौर- एकतरफा प्यार में लड़के-लड़की को मारी गोली, युवक ने खुद को भी किया शूट

http://satyarath.com/

Ashwin soni
Madhya Pradesh
Indore
Khandwa road

 

एकतरफा प्यार में लड़के-लड़की को मारी गोली, युवक ने खुद को भी किया शूट

 

शहर में एकतरफा प्यार में एक युवक ने एक लड़की-लड़के को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार दी। मामला खंडवा रोड स्थित अरिहंत कालेज का है। तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस की प्रारंभिक खबर के अनुसार, दोनों युवकों की मौत हो चुकी है। लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

खबरों के अनुसार, युवक ने पहले दोनों को स्वामीनारायण मंदिर में मिलने के लिए बुलाया था। वहां पर उसने लड़के व लड़की को गोली मारी। इसके बाद लड़का अरिहंत कॉलेज के गार्ड के पास आया और बोला घबराहट हो रही है पानी पीना है। गार्ड ने प्याऊ बताया। लड़का कॉलेज के प्याऊ में गया और खुद को गोली मार ली। घटना के दौरान कॉलेज में क़रीब 150 विद्यार्थी थे। पुलिस पहुंची और ख़ुद को गोली मारने वाले युवक को अस्पताल ले जाया गया। युवती को भंवरकुंआ स्थित एप्पल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने स्वामीनारायण मंदिर और अरिहंत कालेज परिसर को बंद कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। फारेंसिक टीम भी यहां पहुंच चुकी है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!