Advertisement

श्रावस्ती : भाजपा ने इंडिया गठबंधन को बताया ठगों का गठबंधन।।।

www.satyarath.com

• ब्यूरो रिपोर्ट फरमान वेग श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश….

भाजपा ने इंडिया गठबंधन को बताया ठगों का गठबंधन

satyarath.comश्रावस्ती, जनपद पार्टी कार्यालय भिनगा में भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र ने दिल्ली में हुए इंडिया गढ़बंधन की रैली के विरोध में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन को देश भर के ठगों का गठबंधन बताते हुए जमकर वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि ठगबंधन के ज्यादातर प्रमुख नेता या तो जेल में है या फिर बेल पर। उनके लिए परिवार ही सबकुछ है। जबकि मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता ही उनका परिवार है। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा की आज ठगबंधन के लोग अपने परिवार की सोच रहे है, जबकि मोदी जी देश की सोचते है। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आज केंद्र से भेजा जाने वाला एक एक पैसा उनके खाते में जाता है। जबकि विरोधी सरकार में लूट मचा था। विरोधी पार्टी को लूट की पाई पाई वापस करनी होगी। महामंत्री दिवाकर शुक्ला ने कहा आज लोकतंत्र मजबूत हाथों में है। जबकि सपा बसपा कांग्रेस आप आदि दलों का वजूद खतरे में है। जिसे बचाने के लिए यह ठगबंधन बना है। रमन सिंह ने कहा कि आज कोई भी देश भारत की तरफ नजर उठा के देखने की हिम्मत नही कर सकता। उनकी कांग्रेस ने पाक को कश्मीर, श्रीलंका को एक दीप तो चीन को हजारों किलोमीटर भूमि उपहार में दे दिया। शंकर दयाल पांडेय ने कहा कि कांग्रेस आप का दिल्ली में इलू इलू तो पंजाब में हम आपके है कौन वाला खेल चल रहा है। अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव को अपने कुटुम्ब की चिंता है। जबकि मोदी को 140 करोड़ देशवासियों की। इस दौरान सदन तिवारी, सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!