Advertisement

वाराणसी सावधान तेजी से बढ रही ऑनलाइन फ्रॉड के मामले महीने भर में 2 लाख प्रॉफिट के साथ वापस’ कारोबार में मुनाफा कमाने के नाम पर महिला से ठगी, केस दर्ज

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज
वाराणसी

सावधान तेजी से बढ रही ऑनलाइन फ्रॉड के मामले महीने भर में 2 लाख प्रॉफिट के साथ वापस’ कारोबार में मुनाफा कमाने के नाम पर महिला से ठगी, केस दर्ज

वाराणसी, भेलूपुर थाना क्षेत्र के बिरदोपूर इलाके की रहने वाली महिला की शिकायत पर कोर्ट ने धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। जिसमें महिला से कारोबार करने के नाम पर 2 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई थी।
जानकारी के मुताबिक, बिरदोपुर की रहने वाली महिला का आरोप है कि सिंगरौली का रहने वाले रामसजीवन विश्वकर्मा ठेकेदारी का काम करता था। उसने वर्ष 2022 में महिला से कारोबार करने के नाम पर 2 लाख रुपए की डिमांड की। जिसमें उसने दो महीने पैसा मुनाफे के साथ वापस करने की बात कही तो महिला ने लालच में आकर उसके बताए हुए अकाउंट में 2022 में पैसा ट्रांसफर करा दिया। काफी समय बीत जाने पर जब महिला ने उससे पैसे वापस मांगे, वह गाली-गलौज करने लगा। कोर्ट के आदेश पर भेलूपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!