Advertisement

वाराणसी – काशी विश्वनाथ मंदिर में पत्रकारों से बदसलूकी करने वाले अपर पुलिस उपायुक्त को हटाया, कमिश्नरेट मुख्यालय से किया गया संबद्ध

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज

वाराणसी – काशी विश्वनाथ मंदिर में पत्रकारों से बदसलूकी करने वाले अपर पुलिस उपायुक्त को हटाया, कमिश्नरेट मुख्यालय से किया गया संबद्ध

बनारस रंगभरी एकादशी के दिन काशी विश्वनाथ धाम में भीड़ के बीच पत्रकारों से बदसलूकी को लेकर अपर पुलिस उपायुक्त सुरक्षा वीरेंद्र कुमार को निर्वाचन आयोग द्वारा कमिश्नरेट मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) के पद पर तैनात पीपीएस अधिकारी वीरेंद्र कुमार को पुलिस कमिश्नर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) ममता रानी चौधरी को अपर पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस बाबत मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष शुक्ला ने आदेश जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि बीती 20 मार्च को काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर वीरेंद्र कुमार का मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत हुई थी। इसकी जांच अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) को सौंपी गई थी। इस घटना के बाद वीरेंद्र कुमार लगातार अनुपस्थित चल रहे थे।
काशी विश्वनाथ मंदिर की संवेदनशीलता के मद्देनजर वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने अपर पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) के पद पर ममता रानी चौधरी को तैनात करने की अनुमति मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांगी थी।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!