तिनपहरी टोला में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण
सोनभद्र /संतेश्वर सिंह/ सुभाष चन्द्र यादव
म्योरपुर/पड़री-: म्योरपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री टोला (तिनपहरी) में गर्मी शुरू होते ही पानी की समस्या होने लगी है। ग्रामीण डेढ़ किमी दूर दूरी तय करके रिहंद बांध का दूषित पानी पी रहे हैं,

समस्या को लेकर गांव के दर्जनों ग्रामीण ने प्रदर्शन करते हुए खंड विकास अधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि तीनपहरी और लोटान टोले में लगभग 200से 300 लोगों की बस्ती है, वहां डैम का पानी मात्र एक सहारा है टोल के बीच एक बहुत पुराना कुआं है जो मार्च अप्रैल में ही जलस्तर कम होने पर सूख जाता है लाचार होकर लंबी दूरी तय करके रिहंद का दूषित पानी पी रहे है जिस से नाना प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे है, ग्राम विकास मिशन टीम के ब्लॉक प्रभारी युवक मंगलव दल राम अवध यादव ने बताया कि कई लोगों को गंभीर बीमारी हो चुकी है। पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने हैंड पंप लगवाने की मांग की है जिससे पानी की समस्या निजात मिल सके।














Leave a Reply