Advertisement

गुना-शिवपुरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया पिछोर विधानसभा के पिछोर कस्बे ओर खोड़ मे मातृ शक्ति सम्मेलन में बोलीं- मैं महाराज से वादा करके आई हूं कि महिलाएं बढ़ चढ़कर वोट देंगी

http://satyarath.com/

न्यूज रिपोर्टर :- प्रदीप खरे
स्थान – पिछोर जिला शिवपुरी

 गुना-शिवपुरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया पिछोर विधानसभा के पिछोर कस्बे ओर खोड़ मे मातृ शक्ति सम्मेलन में बोलीं- मैं महाराज से वादा करके आई हूं कि महिलाएं बढ़ चढ़कर वोट देंगी

 पिछोर शिवपुरी । गुना-शिवपुरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया आज शिवपुरी विधानसभा के खोड़ और पिछोर विधानसभा के पिछोर कस्बे में मातृ शक्ति सम्मेलन में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने अपने पति के लिए लोगों से वोट करने की अपील की।
मातृ शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रियदर्शनी ने कहा कि मैं महाराज से वादा करके आई हूं कि पुरुष आगे रहें या न रहें लेकिन महिलाएं इस बार घर से निकलकर बढ़ चढ़कर आपको वोट करने निकलेंगी। उन्होंने कहा कि मैं 20 साल से महाराज को देखती हुई आ रही हूं। उन्हें गुना-शिवपुरी-अशोकनगर की जनता से बेहद प्रेम है। महाराज ने क्षेत्र में दिल से विकास के काम किए और क्षेत्र का विकास किया इसलिए अब महिलाओं को भी आगे बढ़कर वोट डालने जाना होगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की।
पिछोर कस्बे में मातृ शक्ति सम्मेलन में पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी ने भाजपा के स्थानीय कार्यकर्तायो और लोगों से भाजपा को वोट देकर प्रधानमंत्री मोदीजी के 400 सीटे जीतने के संकल्प को पूरा करने की अपील की…

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!