Advertisement

बहराइच ,शिक्षास्थली फाउंडेशन ने बच्चो को वितरित किये वस्त्र एवं लेखन सामग्री

www. Satyarath.com

संवाददाता पंकज कुमार शुक्ला

बहराइच

शिक्षास्थली फाउंडेशन ने बच्चो को वितरित किये वस्त्र एवं लेखन सामग्री

www. Satyarath.comशिक्षास्थली फाउंडेशन संस्था द्वारा बच्चों के बीच कपड़े, लेखन सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर संस्था के निदेशक डॉ. पंकज शुक्ला ने बताया कि सैकड़ों बच्चों के बीच संस्था के द्वारा इन चीजों का वितरण किया गया।

जिससे बच्चे काफी उत्साहित दिखे। उनके खुशी को देखकर के सभी सदस्य काफी खुश हुए। हमारी शिक्षास्थली फाउंडेशन संस्था का यही लक्ष्य है कि सभी के चेहरे पर मुस्कान लाया जाए। इस कार्यक्रम में  संस्था की ओर से निर्देशिका संगीता , प्रीति , मनीष , अंशु नेहा, रोहिणी, रीमा सहित अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।स्वयंसेवी संगठन इससे पहले भी अलग-अलग पर त्योहारों के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण करता रहा है। बताया जा रहा है कि संगठन का उद्देश्य समाज में सभी लोगों के बीच परस्पर समानता और भाईचारे का भाव स्थापित करना है। इसके लिए सामाजिक सहयोग से वह निरंतर अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाता रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!