Advertisement

दतिया। पत्नी से झगड़ा होने पर शिक्षक ने लगाई फांसी

http://satyarath.com/

सुधान्शू गोस्वामी

दतिया। पत्नी से झगड़ा होने पर शिक्षक ने लगाई फांसी

 

दतिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गौड़ बाबा कॉलोनी निवासी देवलाल भगत (58) का शनिवार शाम करीब आठ बजे अपनी पत्नी सावित्री से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उन्होंने फांसी लगाने की ठान लगी। वे कमरे में गए और अंदर से गेट बंद कर लिया। इसके बाद पत्नी ने तुरंत डायल-100 को सूचना दी। डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंचे और गेट तोड़कर अंदर घुसी, लेकिन तब तक देवलाल फांसी पर झूल चुके थे। कुछ देर में ही सिविल लाइन पुलिस भी पहुंच गई और मामले की प्रारंभिक जांच के बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
रविवार को सुबह सिविल लाइन पुलिस ने शव का पीएम कराया और परिजन के सुपुर्द किया। मृतक देवलाल इंदरगढ़ कस्बे में स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ थे। करीब तीन महीने पहले बड़ी बेटी के घर छोड़कर चले जाने से वे तनाव में चल रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!