Advertisement

मथुरा : अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सुशील कुमार शर्मा को किया फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष मनोनित।।।।

www.satyarath.com

रिपोटर गोपाल चतुर्वेदी/मथुरा उत्तर प्रदेश 

 

• अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सुशील कुमार शर्मा को किया फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष मनोनित

satyarath.com

मथुरा,अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है जिसके लिए उत्तर प्रदेश की कमान प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा को सौप रखी है, मनोज कुमार शर्मा द्वारा लगातार संगठन को मजबूत करते हुए नए लोगों को संगठन मैं मौका देने का विचार किया इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए मथुरा जनपद के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल चतुर्वेदी को मथुरा जिला अध्यक्ष पद पर साथ लिया, गोपाल चतुर्वेदी की संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यशैली से प्रभावित हो ब्रज प्रांत अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौपा, गोपाल चतुर्वेदी द्वारा अपने पद का बखूबी दायित्व निभाते हुए संगठन मैं एटा जनपद मैं मजबूत टीम तैयार की एटा के बाद अब फिरोजाबाद जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी सुशील कुमार शर्मा को अखिल भारत हिन्दू महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत कराया। सुशील कुमार शर्मा फिरोजाबाद जिले में अपने सेवा कार्यों से हिंदुत्व की पहचान बनाए हुए है जिसका लाभ संगठन को मिलता रहेगा। सुशील कुमार की नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी को भरोसा दिलाया कि सुशील कुमार शर्मा संगठन की सेवा निस्वार्थ भाव से वीर सावरकर के सपने को साकार करने के लिए करते रहेंगे। फिरोजाबाद अध्यक्ष की नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की सुशील कुमार शर्मा द्वारा तत्काल प्रभाव से अपना पद ग्रहण करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी और प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया और ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी को भरोसा दिलाते हुए कहा जो जिम्मेदारी संगठन से मिली है उसे हर परिस्थिति में पूरा करने का प्रयास करूंगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!