बंटी कुरैशी संवाददाता सत्यार्थ न्यूज

सीकरी में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
फतेहपुर सीकरी।आज दिनांक 03/07 / 2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन फतेहपुर सीकरी में जिला उपाध्यक्ष राशिद हसन के नेतृत्व में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा मीठा वितरित कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान राशिद हसन ने कहा बुलंद दरवाजा की तरह ऊंचाई पाएंगे P D A के जननायक अखिलेश यादव और आगामी चुनाव में सफलता पाएंगे अखिलेश यादव इस दौरान मौजूद रहे पूर्व नगर अध्यक्ष गब्बर कुरैशी, आसिफ कुरैशी, रियाजुद्दीन कुरैशी नोमान कुरैशी सहित समाजवादी पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे
















Leave a Reply