Advertisement

सोनभद्र – *मानव तस्करी/पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार-*

 

 

*मानव तस्करी/पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी एवं पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अनिल कुमार के निर्देशन मे एवं क्षेत्राधिकारी नगर  रणधीर कुमार मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

 

थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-177/2026 धारा 137(2), 143(4), 61(2), 351(3) 64(2)M बीएनएस तथा धारा 16/17 व 5L/6, 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार उपाध्याय निवासी पक्की सराय, थाना सासनी गेट, जनपद अलीगढ़ को दिनांक 04.05.2026 को रेलवे स्टेशन रॉबर्ट्सगंज के सर्कुलेटिंग एरिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा जनपद अलीगढ़ में दबिश दी गई थी, किन्तु अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। तत्पश्चात मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

 

*पूछताछ का विवरण-*

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने सहअभियुक्तों के माध्यम से पीड़िता को लगभग ₹1,20,000 में खरीदकर उससे विवाह किया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए, जिसके परिणामस्वरूप पीड़िता गर्भवती हो गई। घटना के बाद अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार फरार चल रहा था।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

01. राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार उपाध्याय निवासी पक्की सराय, वार्ड नं0 34, थाना सासनी गेट, जनपद अलीगढ़ उम्र लगभग 28 वर्ष।

 

*पंजीकृत अभियोग-*

01. मु0अ0सं0-177/2026 धारा 137(2), 143(4), 61(2), 351(3) सहपठित धारा 64(2)M बीएनएस एवं धारा 16/17 व 5L/6, 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

01.प्र0नि0 श्री माधव सिंह, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र(विवेचक)।

02.प्र0नि0 रामदरश राम, थाना एएचटी, हे0का0 धनंजय यादव थाना एएचटी जनपद सोनभद्र।

03.हे0का0 कन्हैया यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

04.हे0का0 मनीष सिंह, एसओजी टीम, जनपद सोनभद्र।

 

*जनपद पुलिस द्वारा मानव तस्करी एवं पॉक्सो जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!