Advertisement

सोनभद्र -स्मार्ट मीटर जनता की जेब पर सीधे डाका है_ सदीप मिश्र

स्मार्ट मीटर जनता की जेब पर सीधे डाका है_ सदीप मिश्र

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आज किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुँच कर जोरदार प्रदर्शन जनहित की विभिन्न मागो को लेकर किया तथा सात सूत्रीय ज्ञापन माननीय मुख्यमन्त्री जी को सम्बोधित जिलाधु को दिया

1 स्मार्ट मीटर जो लगाए गये हैं तत्काल हटाए जाय

2जनपद के हमारे सभी श्रमिक भाई बहनो व रोजगार सेवक व मनरेगा कर्मचारी लोगों का समस्त लम्बित मानदेय मजदूरी भुगतान की जाय

3 गेहूँ खरीद केन्द्र का जिलाधिकारी जी निरिक्षण कर दोषियो पर कार्यवाही की जाय

4 हर घर नल योजना की सीबीआई जांच की जाय साथ ही पूरे जनपद के परिवारि जनो को टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराया जाय

5 मेडिकल कालेज की दुर्व्यव्यवस्था को ठीक करके जिलाधिकारी जी की अध्यक्षता में एक निगरानी समिति बनायी जाय

6 प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए धधरौल की घाघर कैनाल व नगवा की नहर तत्काल खोली जाय

7 धधरौल डैम के उपर के रास्ते पर जो गेट लगाकर बन्द किया गया है उसे तत्काल खोला जाय

आज के कार्यक्रम में मोर्चा के संयोजक के साथ प्रमुख रुप से विन्दू खरवार मुखलाल चेरो आकाश चौहान शत्रुधन बिन्द अमन पासवान विवेक जाटव विनय पासवान सुरज कनौजिया सजय बियार नगेन्द्र धागर सोमारू पनिका विजय पटेल दिनेश चेरो सत्यम पाण्डेय सूरज पवन अजय बादल व सैकड़ों मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!