Advertisement

सोनभद्र – * थाना दुद्धी पुलिस द्वारा 01 बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लिया गया, चोरी की घटनाओं का अनावरण, माल बरामद–*

 

 

* थाना दुद्धी पुलिस द्वारा 01 बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लिया गया, चोरी की घटनाओं का अनावरण, माल बरामद–*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (आप0)  ऋषभ रुणवाल व क्षेत्राधिकारी दुद्धी  राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

दिनांक 04.05.2026 को थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की चेकिंग के दौरान खजुरी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि रामनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सब्जी मंडी की ओर सड़क किनारे मु0अ0सं0 100/2026 से संबंधित व्यक्ति खड़ा है जो कहीं जाने हेतु वाहन का इंतजार कर रहे हैं तथा भागने की फिराक में हैं। प्राप्त सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं हिकमत अमली से 01 बाल अपचारी को पकड़ लिया गया, जिसे विधिक प्रक्रिया के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया। कब्जे से लोहे का सब्बल, नगद 564/- रुपये, बोरी में रखा चोरी का नमकीन/बिस्कुट, कपड़ा धोने का पाउडर, सरसों का तेल, डीजल तेल, राजेश मसाला, मोर मसाला, साबुन (नहाने/धोने हेतु), रिन साबुन, गुटखा बरामद किया गया। बाल अपचारी मु0अ0सं0 100/2026 धारा 238, 305(ए), 317(2) बीएनएस थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र में वांछित था, जिसके संबंध में चोरी गया माल बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया है। साथ ही आज की बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 238, 305(ए), 317(2) बीएनएस थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*बरामदगी का विवरण:*

लोहे का सब्बल

नगद 564/- रुपये

बोरी में रखा चोरी का नमकीन/बिस्कुट

कपड़ा धोने का पाउडर

सरसों का तेल

डीजल तेल

राजेश मसाला

मोर मसाला

साबुन (नहाने/धोने हेतु)

रिन साबुन

गुटखा

 

*अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेने वाली टीम:*

1. उ0नि0 श्री श्यामजी यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।

2. उ0नि0 श्री सुरेन्द्र यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।

3. उ0नि0 श्री मनोज सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।

2. हे0का0 लक्ष्मण सिंह यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!