शराब दुकानों में मिले चोर दरवाजे स्टॉक सील रजिस्टर जब्त
आबकारी विभाग की कार्रवाई से बीजपुर में हड़कम्प
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र ।बीजपूर। आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात बीजपुर बाजार में स्थित कंपोजिट शराब दुकानों पर औचक छापेमारी की जिससे क्षेत्र के शराब विक्रेताओं और अवैध बार संचालकों में हड़कंप मच गया।इस कार्रवाई के दौरान दुकानों में मिले चोर दरवाजों को सील कर दिया गया और स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया।शुक्रवार देर रात जिला आबकारी विभाग की टीम जैसे ही बीजपुर बाजार पहुंची अवैध रूप से बार संचालित करने वाले दुकानदारों में भगदड़ मच गई।
टीम को देख कई संचालक अपनी दुकानें छोड़कर मौके से फरार हो गए।जांच के दौरान कंपोजिट शराब दुकानों में मुख्य द्वार के अलावा अतिरिक्त ‘चोर दरवाजे पाए गए जिनका उपयोग संभवतः अनधिकृत गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो ऐसे दरवाजों को मौके पर ही सील कर दिया।आबकारी प्रभारी निरीक्षक रविनंदन कुमार के नेतृत्व में टीम ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर की गहनता से जांच की।एक दुकान के रजिस्टर में भारी त्रुटियां पाए जाने पर उसे जब्त कर लिया गया।निरीक्षण के दौरान दुकानों के आसपास अवैध रूप से चल रहे मयखानों और चखना दुकानों पर भी सख्ती दिखाई गई जहाँ देर रात तक शराब पिलाने की शिकायतें मिल रही थीं।आबकारी प्रभारी रविनंदन ने सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अनधिकृत रूप से चखना दुकान या अवैध बार नहीं खोले जाएंगे।दुकानदार अपनी सीमा के भीतर किसी को भी बैठाकर शराब नहीं पिलाएंगे।दुकानों को निर्धारित समय पर ही खोला और बंद किया जाए।दो दुकानों में अतिरिक्त दरवाजे मिलने पर उन्हें सील कर दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में और भी कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।














Leave a Reply