Advertisement

सोनभद्र – *थाना बभनी पुलिस की बड़ी सफलता—अवैध शराब परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

 

 

*थाना बभनी पुलिस की बड़ी सफलता—अवैध शराब परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)  ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी  राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बभनी के नेतृत्व में बभनी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.04.2026 को प्रभावी कार्रवाई करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र भगवान दास विश्वकर्मा निवासी ग्राम कोंगा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष को एक बोलेरो वाहन में अवैध रूप से कुल 96 अदद अंग्रेजी शराब एवं 48 अदद बीयर की केन परिवहन करते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना बभनी पर मु0अ0सं0 90/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*अभियुक्त का विवरण:*

01. जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र भगवान दास विश्वकर्मा निवासी – ग्राम कोंगा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण:*

▪️ एक बोलेरो वाहन

▪️ 96 अदद अंग्रेजी शराब

▪️ 48 अदद बीयर केन

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*

01.प्र0नि0 दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र

02.उ0नि0 शिवमूरत यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र

03.हे0का0 राम आशीष यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र

04.आरक्षी सुनील कुमार, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!