Advertisement

सोनभद्र -*डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा पूरे संध्या पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गयी* —

*डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा पूरे संध्या पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गयी* —

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र 13अप्रैल 2026 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में पूर्व संध्या पर केक काटकर धूमधाम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई !

 

पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि अंबेडकर जयंती का पहला सार्वजनिक आयोजन 14 अप्रैल 1928 को पुणे में अंबेडकरवादी और सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन सदाशिव राणापिसे द्वारा किया गया था, जिन्होंने बाबासाहेब की जयंती मनाने की परंपरा की शुरुआत की। स्थानीय स्तर पर शुरू हुआ यह आयोजन अब राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर मनाया जाने लगा है। अंबेडकर जयंती आज भारत के 25 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक अवकाश है। संयुक्त राष्ट्र ने 2016, 2017 और 2018 में अंबेडकर जयंती मनाई, जो समानता और मानवाधिकारों पर उनके विचारों की वैश्विक पहुंच को दर्शाती है।

पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने कहा किडॉ. अंबेडकर ने सिर्फ संविधान ही नहीं लिखा, बल्कि एक अलग भारत की कल्पना की। एक ऐसा भारत जहां किसी व्यक्ति का मूल्य उसके जन्म से निर्धारित न हो, जहां प्रत्येक नागरिक को कानून के समक्ष समान अधिकार प्राप्त हो, और जहां सबसे वंचित लोगों को न केवल बोलने का अधिकार हो, बल्कि वोट देने का भी अधिकार हो। अंबेडकर जयंती इस बात की याद दिलाती है कि उस दूरदृष्टि ने भारत को कितनी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, और अभी भी उसे कितनी दूर जाना बाकी है।

जयंती का संचालन महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने किया!

जयंती के अवसर पर हीरालाल पटेल, पवन कुमार सिंह,राजेश कुमार यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार मौर्य, पंकज यादव, विजय प्रकाश शुक्ला,महेंद्र आर्य, रविंद्र पटेल, आकृति निर्भया, शांति वर्मा, कामता यादव,सरस्वती देवी, द्वारिका प्रसाद नागर, चंद्र प्रकाश सिंह, सुरेश सिंह कुशवाहा, दसरथ यादव, सुमन, रामचंद्र भारत आदि लोग जयंती के अवसर पर उपस्थित रहे!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!