Advertisement

सोनभद्र – *चोपन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को ₹1,70,998/- की संपूर्ण धनराशि कराई गई वापस*

 

 

*चोपन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को ₹1,70,998/- की संपूर्ण धनराशि कराई गई वापस*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर  रणधीर मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किया गया।

 

आवेदक मनीष कुमार के साथ दिनांक 12.12.2025 को अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा मोबाइल पर संदिग्ध वेडिंग कार्ड की एपीके फाइल भेजकर सुनियोजित तरीके से साइबर ठगी की घटना कारित की गई। उक्त फाइल डाउनलोड/इंस्टॉल करते ही आवेदक के मोबाइल की गोपनीय/बैंकिंग जानकारी (OTP आदि) अनधिकृत रूप से एक्सेस कर ली गई, जिसके परिणामस्वरूप उसके बैंक खाते से ₹1,70,998/- की धनराशि आहरित कर ली गई थी।

 

पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए जाने के उपरांत थाना चोपन की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए तकनीकी विश्लेषण एवं डिजिटल ट्रेल के माध्यम से संदिग्ध लेन-देन का सफलतापूर्वक पता लगाया गया। तत्पश्चात संबंधित बैंक से त्वरित समन्वय स्थापित कर धनराशि को होल्ड/फ्रीज कराया गया तथा नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करते हुए संपूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई।

 

धनराशि प्राप्त होने पर पीड़ित द्वारा थाना चोपन पुलिस एवं साइबर टीम की त्वरित, प्रभावी एवं पेशेवर कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

 

*बरामद धनराशि:* *_₹1,70,998/-_*

 

*बरामद करने वाली टीम:*

01. प्रभारी निरीक्षक–अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।

02. म0का0–प्राची शुक्ला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

03. म0का0–शैलजा सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

 

*अपील: किसी भी अज्ञात लिंक/एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in*

*पर शिकायत दर्ज करें*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!