पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर हुए हमले की पूर्वांचल नव निर्माण मंच ने की कड़ी निंदा
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव पर बालू साइड पर हुये हमले की निंदा करते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने कहा यह घटना इस बात का प्रमाण है कि सोनभद्र में बालू खनन माफिया सिंडिकेट बेलगाम और मनबढ़ भी हो चुका है। गिरीश पाण्डेय ने कहा बालू खनन माफिया को शासन प्रशासन का मजबूत संरक्षण मिल रहा है। इसलिए आज सोनभद्र में खनन माफिया सिंडिकेट के खिलाफ लिखने और बोलने वाले लोगों को बल पूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
गिरीश पाण्डेय ने कहा
सड़क छाप गुंडे आज सोनभद्र में खनन माफिया बनकर जिला प्रशासन को ठेंगे पर रखते हुए सरकार को चुनौती देकर सरकार की मंशा और कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जो चिंता का विषय है और जांच का विषय भी है।
गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी सोनभद्र से तत्काल खनन माफिया सिंडिकेट के हमला करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कराकर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग करते हुए SIT टीम गठित करके समय निर्धारित करते हुए जनपद की सभी बालू खनन साइडों की भौतिक जांच विडियो ग्राफी के साथ कराने की मांग किया।
गिरीश पाण्डेय ने कहा कि यदि ईमानदारी से जांच कराई जाएगी तो हजारों करोड़ का घोटाला और बंदरबांट सामने आयेगा। जिसमें जनपद से लेकर राजधानी तक के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की लिप्तता भी सामने आयेगी।














Leave a Reply